पर्सनल गारंटरों की बढ़ी मुश्किलें! IBBI करने जा रहा है नियमों में बड़ा बदलाव
IBBI कॉरपोरेट लोन के पर्सनल गारंटरों के लिए नियमों को कड़े करने वाला है। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्ताव है कि रिश्तेदारों व जुड़े लेनदारों से वोटिंग अधिकार छीने जाएं और गारंटरों की संपत्तियों का मूल्यांकन स्वतंत्र विशेषज्ञों से कराया जाए। इसके अलावा, संदिग्ध या कम मूल्य के सौदों की जांच पेशेवर विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।