पर्सनल लोन असुरक्षित लोन होते हैं जिस वजह से बैंक उचित मूल्यांकन के बाद इसे ऑफर करते हैं। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 व अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए और उनका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज़्यादा होना चाहिए। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों की न्यूनतम सैलरी ₹15,000/माह होनी चाहिए जबकि गैर-नौकरीपेशा लोगों की आय कम-से-कम ₹5 लाख/सालाना रहनी चाहिए।