परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले व्यक्ति की बेटी ने UPSC परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक
शामली (यूपी) में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले व्यापारी अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 9वीं रैंक हासिल की है और अब वह आईएएस अधिकारी बनने जा रही हैं। पिछली यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 131 हासिल की थी जिससे उन्हें आईपीएस में जगह मिली थी।