परचून की दुकान चलाने वाले को यूपी में मिला ₹141 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानें क्या है मामला
बुलंदशहर (यूपी) में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले सुधीर को आयकर विभाग से ₹141 करोड़ से ज़्यादा की बिक्री का नोटिस मिला है। सुधीर ने आरोप लगाया है कि उसके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में 6 फर्ज़ी कंपनियां बनाई गईं और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई। बकौल सुधीर, उसका कंपनियों से कोई संबंध नहीं है।