परदेस में 5 मिनट शावर लेना पड़ा भारतीय को भारी, भरने पड़े ₹1.3 लाख
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय लड़की वामिका ने बताया है कि उनके 5-मिनट के गर्म शावर के दौरान फायर अलार्म बज गया जिसके बाद उन्हें AUD 1,900 (करीब ₹1.3 लाख) का जुर्माना भरना पड़ा। फायर अलार्म बजने पर पूरी बिल्डिंग खाली करानी पड़ी थी। वामिका के मुताबिक, बाथरूम में बनी स्टीम एग्ज़ॉस्ट फैन से फायर अलार्म तक पहुंची होगी।