परफॉर्मेंस के दौरान आंध्र प्रदेश में डांसर ने काटा ज़िंदा मुर्गी का सिर, केस दर्ज
आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के दौरान एक डांसर ने कथित तौर पर ज़िंदा मुर्गी का सिर काट दिया जिसके बाद डांस ग्रुप विष्णु एंटरटेनमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डांसर ने उसका खून पीते हुए उसे मुंह से हवा में फेंक दिया। पुलिस ने पेटा इंडिया की शिकायत पर कार्रवाई की है।