परफॉर्मेंस न देनी पड़े इसलिए सिर मुंडवा लिया था: हनी सिंह
सिंगर-रैपर हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में अपने बुरे दौर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह काम करने से कतराने लगे थे। हनी सिंह ने कहा कि एक बार वह परफॉर्म नहीं करना चाहते थे लेकिन उनपर दबाव बनाया जा रहा था और इससे बचने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था।