परमाणु ऊर्जा के मामले में चीन से 10-15 साल पीछे है अमेरिका: रिपोर्ट
अमेरिका की एक रिसर्च संस्था की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका परमाणु ऊर्जा के मामले में चीन से 10-15 साल पीछे है। बकौल रिपोर्ट, चीन में 27 परमाणु रिएक्टर निर्माण की प्रक्रिया में हैं जिनमें से एक रिएक्टर को शुरू होने में 7-साल लगते हैं जो दुनिया की किसी भी देश की तुलना में सबसे तेज़ है।