परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है: ईरान की परमाणु एजेंसी
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि अमेरिकी सेना द्वारा उनके 3 परमाणु ठिकानों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं। एजेंसी ने कहा, "परमाणु ऊर्जा संगठन ईरानी राष्ट्र को आश्वस्त करता है कि दुश्मनों की साज़िशों के बावजूद, हज़ारों क्रांतिकारी और प्रेरित वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के प्रयासों से राष्ट्रीय उद्योग का विकास नहीं रोका जाएगा।"