परमाणु बम ले जाने में सक्षम अमेरिका का B-52 बमवर्षक विमान हुआ क्रैश, सभी की हुई मौत
कैलिफोर्निया (अमेरिका) स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर ₹800 करोड़ का B-52 बमवर्षक विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी वायुसेना ने बताया कि परमाणु और पारंपरिक बम ले जाने में सक्षम 8 इंजन वाला यह जेट-पावर्ड विमान रूटीन टेस्ट मिशन पर था और उड़ान भरते ही रनवे पर क्रैश हो गया।