परमाणु बम से बचने के लिए किसी व्यक्ति को कितना दूर होना चाहिए?
रेडिएशन इमरजेंसी मेडिकल मैनेजमेंट (आरईएमएम) के अनुसार, 10-20 किलोटन के परमाणु विस्फोट में ग्राउंड ज़ीरो से 0.8 किमी के भीतर अत्यधिक गर्मी और विकिरण के कारण बचना लगभग असंभव है। 1.6-3.2 किमी की दूरी पर तत्काल चिकित्सा सहायता से जीवन बच सकता है। वहीं, 6.4 किमी से अधिक दूरी पर विकिरण का खतरा न्यूनतम होता है।