परमाणु वैज्ञानिक आर चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में हुआ निधन
देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का शुक्रवार देर रात 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था। चिदंबरम ने जसलोक अस्पताल (मुंबई) में अंतिम सांस ली।