परमबीर सिंह से जुड़े वसूली के मामले में 7 दिन की हिरासत में भेजे गए 2 पुलिस इंस्पेक्टर
मुंबई की एक अदालत ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से जुड़े वसूली के मामले में 2 पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले और आशा कोरके को मंगलवार को 7 दिनों की हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सीआईडी की टीम ने मुंबई क्राइम ब्रांच में पहले तैनात रहे गोपाले और कोरके को सोमवार को गिरफ्तार किया था।