परमाणु दस्तावेज़ों की तलाश में फ्लोरिडा में ट्रंप के घर पर एफबीआई ने मारा छापा: रिपोर्ट
द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के घर पर इस सप्ताह छापेमारी के दौरान एफबीआई एजेंट्स ने परमाणु हथियारों से संबंधित दस्तावेज़ों की तलाश की थी। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि ट्रंप के रिज़ॉर्ट से दस्तावेज़ बरामद हुए या नहीं। न्याय विभाग ने मामले में सर्च वॉरंट अनसील करने की मांग की है।