परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

भारत ने परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत से शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण पूर्व निर्धारित रेंज में किया गया और इसने पूरी सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को साधा। गौरतलब है कि आईएनएस अरिहंत भारत की पहली स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी है।

Load More