परविंदर अवाना बने BCCI जूनियर चयन समिति के चेयरमैन
BCCI ने 23 अक्टूबर को पूर्व गेंदबाज़ परविंदर अवाना को जूनियर पुरुष चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। क्रिकेट एडवाइज़री कमिटी (CAC) की सिफारिश पर कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव को भी सदस्य बनाया गया। इस समिति में 5 सदस्य होते हैं। BCCI ने बताया कि बचे हुए एक पद पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।