परवेज़ मुशर्रफ की गलती का खामियाज़ा भुगत रहा पाक: कारगिल युद्ध पर पूर्व सेना प्रमुख
कारगिल युद्ध के समय सेना के प्रमुख रहे जनरल वेद प्रकाश मलिक ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से एक इंटरव्यू में कहा है कि उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख रहे जनरल परवेज़ मुशर्रफ भले ही अच्छे कमांडो रहे हों लेकिन वह अच्छे रणनीतिकार नहीं थे। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध का खामियाज़ा पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भुगतना पड़ा है।