परवीन बाबी के लिए कहा जाता था कि वह पागल हो चुकी हैं, सब गलत था: ऐक्टर शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन ने कहा है, "ऐक्ट्रेस परवीन बाबी को लेकर कहा जाता था कि वह पागल हो चुकी हैं और अजीब सा बर्ताव करती हैं, ये सब गलत था। वह बिल्कुल नॉर्मल थीं।" शेखर ने कहा कि उन्होंने परवीन बाबी का एक इंटरव्यू एडिट किया था क्योंकि वह कुछ ऐसा कह रही थी जिससे वह असहज हो गए थे।