पराग समेत तीन पूर्व अधिकारियों ने लीगल फीस का भुगतान नहीं होने पर ट्विटर पर किया मुकदमा
ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल, पूर्व जनरल काउंसल विजया गड्डे और सीएफओ नेड सेगल ने लीगल फीस का भुगतान नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया है। उनका दावा है कि कंपनी पर $1 मिलियन की फीस बकाया है। तीनों ने ट्विटर से निकाले जाने के बाद मुकदमेबाज़ी और कानूनी जांच में हुए खर्चों की मांग की है।