पराग्वे ने नित्यानंद के काल्पनिक देश 'कैलासा' संग डील करने वाले अपने अधिकारी को किया बर्खास्त
पराग्वे ने एक सरकारी अधिकारी द्वारा रेप के आरोपी व स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद द्वारा गठित काल्पनिक देश 'कैलासा' के प्रतिनिधियों संग एक डील करने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया है। पराग्वे के कृषि मंत्रालय में चीफ ऑफ स्टाफ अर्नाल्दो चमोरो द्वारा साइन किए गए 'समझौते' में दोनों 'देशों' के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की बात कही गई थी।