पराली जलाए जाने को रोकिए; नहीं जानते कि आप कैसे करेंगे, यह आपका काम है: पंजाब से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के बीच पंजाब सरकार को पराली जलाए जाने को तत्काल रोकने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा, "हम चाहते हैं कि यह (पराली जलाने की घटनाएं) तत्काल रुके...हम नहीं जानते कि आप कैसे करेंगे, यह आपका काम है।" बकौल कोर्ट, प्रदूषण पर राज्यों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।