पराली जलाने को लेकर हरियाणा के कैथल में किसानों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
कैथल (हरियाणा) में जिला प्रशासन ने पराली जलाने को लेकर कुछ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बकौल उपायुक्त प्रदीप दहिया, "अधिकतर किसान पराली नहीं जला रहे लेकिन कुछ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।" गौरतलब है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं।