परिणीति और मेरी बात नहीं होती लेकिन मैं हमारे बीच चीज़ें सुधारना चाहती हूं: मीरा चोपड़ा
ऐक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपनी कज़न व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर कहा है, "यह साफ है कि हम दोनों की बात नहीं होती लेकिन मैं हमारे बीच चीज़ें सुधारना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "हम कभी भी करीब नहीं रहे...जब हम बच्चे थे तभी से हमारे परिवार के बीच बातचीत बंद है। उनके खिलाफ मेरे मन में कुछ नहीं है।"