परिणीति और राघव की शादी से पहले हुए थे क्रिकेट व म्यूज़िकल चेयर समेत कई रिचुअल्स
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर में शादी से पहले क्रिकेट, म्यूज़िकल चेयर, लेमन-स्पून रेस और थ्री लेग्ड रेस जैसे रिचुअल्स हुए थे। अभिनेत्री ने वीडियोज़ शेयर कर लिखा, "ये रिचुअल्स हारने या जीतने को लेकर नहीं थे...बल्कि ये शानदार पल और खुशी के बारे में थे।" एक तस्वीर में परिणीति हरभजन सिंह को पकड़े हुए हैं।