परिणीति और राघव ने सगाई के बाद जारी किया बयान, कहा- अलग अलग जगत से आते हैं हम दोनों
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा ने अपनी सगाई के बाद बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "हम पिछले कुछ हफ्तों में, खासकर हमारी सगाई पर मिले (लोगों के) प्यार और सकारात्मकता से अभिभूत हैं। हम दोनों अलग-अलग जगत से आते हैं और यह शानदार बात...है कि इस यूनियन के साथ हमारी दुनिया भी एक हो गई।"