परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर पति राघव ने शेयर कीं डेटिंग के समय की तस्वीरें
'आप' नेता राघव चड्ढा ने रविवार को अपनी पत्नी व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर दोनों की डेटिंग के समय की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। राघव ने लिखा, "परु, आप मेरे जीवन को एक सुपरस्टार की तरह रोशन करती हैं...आपकी मुस्कान से मेरा कठिन जीवन आसान बन जाता है।" बकौल राघव, परिणीति उनके जीवन में खुशियां लाती हैं।