परिणीति चोपड़ा ने पीछा कर रहे पैपराज़ी से कहा- मैंने आपको नहीं बुलाया; वीडियो हुआ वायरल
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का एक पैपराज़ी पर गुस्सा होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में परिणीति पीछा कर रहे पैपराज़ी से हाथ जोड़कर बोल रही हैं, "मैंने आपको नहीं बुलाया यार। सर प्लीज़ बस कीजिए। मैं आपसे अनुरोध कर रही हूं।" इसके बाद पैपराज़ी ने परिणीति से माफी मांग ली।