परिवहन विभाग के कर्मचारियों को हफ्ते में 1 बार डीटीसी बसों में सफर करना होगा: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के आदेशानुसार, डिपार्टमेंट और डीटीसी के ग्रुप ए और बी के कर्मचारियों को हफ्ते में कम-से-कम 1 बार डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा करनी होगी। इन कर्मचारियों को बस की व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी देना होगा। सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।