'परिवार की छवि धूमिल' करने को लेकर अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 'उनके परिवार की छवि धूमिल' करने को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है। अमृता ने ट्वीट किया, "नवाब मलिक ने कुछ तस्वीरों समेत अपमानजनक और भ्रामक ट्वीट्स किए...या तो वे बिना शर्त माफी मांगकर...इन्हें डिलीट करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें।"