परिवार के साथ वैष्णो देवी पहुंची शिल्पा शेट्टी ने किए दर्शन, वीडियो किए शेयर

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी, मां सुनंदा और बेटी समीषा के साथ जम्मू स्थित वैष्णो देवी माता के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए हैं। मंदिर जाने के दौरान शिल्पा हेलीकॉप्टर और खच्चर पर सवार हुईं जिसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, "दर्शन करने के लिए हम काफी उत्साहित हैं। यह हमारा फैमिली टाइम है।"

Load More