परिवार के साथ स्क्रीन पर विश्व कप का फाइनल देखते एमएस धोनी का वीडियो हुआ वायरल
परिवार के साथ स्क्रीन पर वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल देखते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है। भारत की बल्लेबाज़ी के दौरान के इस वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी मैच के किसी लम्हे पर खुशी ज़ाहिर करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि रविवार को साक्षी का जन्मदिन भी था।