परिवार ने पहले टेलीफोन के लिए 5 साल इंतज़ार किया, आते ही बदल गई ज़िंदगी: पिचाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 'ब्लूमबर्ग' को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वह एक मिडल क्लास फैमिली में पले-बढ़े हैं। उन्होंने कहा, "हमने पहले टेलीफोन के लिए 5 साल इंतज़ार किया तब जाकर एक रोटरी फोन घर आया। इसके आते ही हमारी ज़िंदगी बदल गई। घर में पहला टीवी आने के बाद मैं स्पोर्ट्स देख पाया था।"