परिवार में इकलौती कमाऊ इंसान हूं, 24x7 मेहनत से काम करती हूं: नोरा फतेही
अभिनेत्री नोरा फतेही ने 'कनेक्ट एफएम कनाडा' से कहा है, "मैं 24x7 मेहनत से काम करती हूं। दिन में 3 जगह शूटिंग करती हूं...मैं अपने परिवार में इकलौती कमाऊ इंसान हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे अपने परिवार का खयाल रखना है। पैसे कमाने हैं और यह बेहद ज़रूरी है।" बकौल नोरा, वह 16 वर्ष की उम्र से काम कर रही हैं।