'परीक्षा पे चर्चा' के लिए हुए 2.26 करोड़ रजिस्ट्रेशन, 29 जनवरी को छात्रों से संवाद करेंगे पीएम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, 'परीक्षा पे चर्चा' के 7वें संस्करण के लिए 2.26 करोड़ पंजीकरण हुए हैं। कार्यक्रम 29 जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में आयोजित होगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से संवाद करेंगे। पिछले वर्ष कुल 31.24 लाख छात्रों, 5.60 लाख शिक्षकों और 1.95 लाख अभिभावकों ने इसमें भाग लिया था।

Load More