परीक्षा में नकल करने की आरोपी जुड़वां बहनों ने अमेरिका में जीता केस, मिलेंगे ₹12 करोड़
अमेरिका में मेडिकल स्कूल की परीक्षा में नकल करने की आरोपी आइडेंटिकल जुड़वां बहन कायला और केली बिंघम ने मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना के खिलाफ $1.5 मिलियन (लगभग ₹12 करोड़) का मानहानि का मुकदमा जीता है। दरअसल, उनके रिज़ल्ट्स की जांच के बाद उन पर नकल का आरोप लगा था क्योंकि दोनों के उत्तरों में काफी समानता मिली थी।