परीक्षा रद्द करने की मांग करूंगा: एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर लीक होने के मामले में कहा है कि वह प्रदेश सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग करेंगे। बकौल मीणा, भर्ती में 250-300 डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।