परीक्षा से 30 मिनट पहले लीक हुआ महाराष्ट्र बोर्ड का 12वीं का गणित पेपर
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की गणित परीक्षा से आधे घंटे पहले शुक्रवार को प्रश्न पत्र लीक हो गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। राज्य के शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि बुलढाणा के सिंदखेडराजा में पेपर लीक हुआ। महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी।