परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय गुजरात में 9वीं कक्षा की लड़की की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
गुजरात के अमरेली में 9वीं कक्षा की एक लड़की की अपने स्कूल में परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। 15 वर्षीय लड़की की पहचान राजकोट के जसदान तालुका निवासी साक्षी राजोसरा के तौर पर हुई है। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।