परेश ने कहा था- तू टेंशन मत ले, खींच के मारना: 'शहज़ादा' के थप्पड़ वाले सीन पर कार्तिक
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने आगामी फिल्म 'शहज़ादा' में अभिनेता परेश रावल को थप्पड़ मारने के सीन को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा, "उन्होंने (परेश) मुझसे कहा था, 'तू टेंशन मत लेना, खींच के मारना, फिल्म के मूड में जाना'।" कार्तिक ने आगे कहा, "मैं इसे लेकर हिचकिचा रहा था लेकिन परेश जी का शुक्रिया कि हम यह सीन कर पाए।"