परेशान करने के लिए सीबीआई को मेरे घर भेजा जाएगा: लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर महुआ
रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि एथिक्स कमिटी ने सभी नियम तोड़ दिए। उन्होंने कहा, "मुझे परेशान करने के लिए सीबीआई को कल मेरे घर भेजा जाएगा। मेरे खिलाफ नकद-उपहार लेने के कोई सबूत नहीं मिले। कमिटी ने मामले की तह तक जाए बिना फैसला सुनाया।"