परेशान हो गया हूं, अच्छा नहीं लग रहा: वर्टिगो की समस्या से जूझने पर स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 मैच से पहले खुलासा किया है कि उन्हें वर्टिगो (चक्कर आने) के लक्षण महसूस हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह थोड़ा परेशान करने वाला है...मुझे लगता है कि मैं ठीक हो जाऊंगा। फिलहाल मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं।" बकौल रिपोर्ट, स्मिथ मैच से बाहर रह सकते हैं।