परेशानी यह थी कि वह मेरे लिए बहुत परफेक्ट थे: दिग्गज फुटबॉलर काका से तलाक पर पूर्व पत्नी
दिग्गज ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर काका की पूर्व पत्नी कैरोलीन सेलिको ने फुटबॉलर के साथ तलाक को लेकर कहा है, "काका ने मुझे कभी धोखा नहीं दिया, उन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया और एक खूबसूरत परिवार दिया...लेकिन मैं खुश नहीं थी।" उन्होंने कहा, "परेशानी यह थी कि वह मेरे लिए बहुत परफेक्ट थे।" 2015 में दोनों का तलाक हुआ था।