पर्थ में रहते हो, भारत के लिए कैसे खेलोगे?: 11-वर्षीय नन्हें गेंदबाज़ से रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रविवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान 11-वर्षीय गेंदबाज़ द्रुशिल चौहान के गेंदबाज़ी ऐक्शन से प्रभावित दिखे। उन्होंने नन्हें गेंदबाज़ को बुलाकर नेट्स में उसके साथ अभ्यास किया। इस दौरान रोहित ने द्रुशिल से पूछा, "आप पर्थ में रहते हो...भारत के लिए कैसे खेलोगे?" द्रुशिल ने कहा, "मुझे नहीं पता...जब मैं उस लायक हो जाऊंगा...तब भारत जाऊंगा।"