पर्सनल इमरजेंसी की वजह से गुवाहाटी से मुंबई लौटे विराट कोहली: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर्सनल इमरजेंसी की वजह से गुवाहाटी से मुंबई लौट गए हैं जबकि भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी रविवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, कोहली ने बाद में टीम के साथ जुड़ने को लेकर मैनेजमेंट से अनुरोध किया था। गौरतलब है, भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

Load More