पलामू में विधायक आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
पलामू (झारखंड) में विधायक संजय कुमार सिंह के आवास के पास बुधवार रात ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें कई गोलियां मारीं। पुलिस मामले में जांच कर रही है और सीसीटीवी व मोबाइल डेटा खंगाला जा रहा है। घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।