पल्लव साम्राज्य की महारानी ने तिरुपति मंदिर को दान की थी 23 एकड़ ज़मीन व अपने गहने
300 ईस्वी में तोंडईमंडलम साम्राज्य के राजा थोंडईमन के शासनकाल में बने आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में कई शासकों ने दान दिया था। पल्लव साम्राज्य की महारानी श्रीकांदवन पेरुनदेवी (सामावाई) ने 23 एकड़ ज़मीन और अपने सारे गहने दान किए थे। कहा जाता है कि मंदिर में लगी भोग श्रीनिवास की मूर्ति भी महारानी ने लगवाई थी।