पलक झपकते गणित के सवाल बना लेने के कारण शकुंतला देवी को कहा जाता था 'मानव कंप्यूटर'
गणित की बड़ी-से-बड़ी गणनाओं को पलभर में हल कर देने वालीं दिवंगत शकुंतला देवी को 'मानव कंप्यूटर' की उपाधि दी गई थी। शकुंतला ने स्कूली शिक्षा हासिल नहीं की थी। 15 साल की उम्र में शकुंतला अपना टैलेंट दिखाने के लिए लंदन चली गई थीं। एक पुराने इंटरव्यू में शकुंतला ने गणित को दुनिया का परम सत्य बताया था।