'पलटन' में 100 चिताओं के अंतिम संस्कार वाले सीन में पूरा क्रू रोने लगा था: जे.पी. दत्ता

फिल्ममेकर जे.पी. दत्ता ने कहा है, "फिल्म 'पलटन' में करीब 100 चिताओं के अंतिम संस्कार वाले सीन के दौरान वहां खड़ी पूरी यूनिट (क्रू) रोने लगी थी। मैं भी भावुक हो गया था।" उन्होंने कहा, "फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील (शेट्टी) व अक्षय (खन्ना) और 'एलओसी' में अभिषेक (बच्चन) व अजय (देवगन) की मौत के सीन भावुक करने वाले थे।"

Load More