पवन कल्याण, राम चरण समेत कई ऐक्टर्स ने आंध्र व तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों के लिए किया दान
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कई अभिनेताओं ने दान दिया है। आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने ₹6 करोड़ दिए। चिरंजीवी, राम चरण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने दोनों राज्यों के लिए ₹50-50 लाख दिए। प्रभास ने दोनों राज्यों को ₹1-1 करोड़ दिए है।