पवन कल्याण के बेटे अकीरा को हैदराबाद में भीड़ ने घेरा, फैन से छुड़ाते दिखे हाथ

अभिनेता व आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की 1999 की फिल्म 'थम्मुडु' थिएटर्स में दोबारा रिलीज़ हुई है और हैदराबाद के एक थिएटर में फिल्म देखने गए उनके बेटे अकीरा नंदन को फैन्स ने घेर लिया। उन्हें घेरे जाने के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कार की तरफ जाते अकीरा एक फैन से अपना हाथ छुड़ाते दिखे।

Load More